विद्युत चोरी के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दरगाह शरीफ पुलिस ने न्यायालय भेजा।
विद्युत चोरी के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दरगाह शरीफ पुलिस ने न्यायालय भेजा।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच ।
थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने विद्युत चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर
न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ अमितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 1002/26 एवं अपराध संख्या 1004/23, धारा 135 विद्युत अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त बब्बलू उर्फ अलीम अली पुत्र स्वर्गीय कलीम निवासी पलरीबागा, मोमिन होटल के निकट, गली इमामगंज, थाना दरगाह शरीफ, बहराइच, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को 16 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे पलरीबागा इमामगंज, थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय बहराइच के समक्ष अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उपनिरीक्षक महेश चन्द्र उपाध्याय
हेड कांस्टेबल सुधाकर शर्मा
कांस्टेबल नवीन पाण्डेय
कांस्टेबल अनुराग शर्मा
