भोजन प्रवास के दौरान जनता के बीच पहुंचे डॉ. शिवेंद्र ठाकुर, ग्रामीणों से किया संवाद
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
रिसिया ब्लॉक क्षेत्र के बद्रई पुरवा गांव में भोजन प्रवास कार्यक्रम के दौरान डॉ. शिवेंद्र ठाकुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के बीच समय बिताकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी ली।
भोजन प्रवास के दौरान डॉ. शिवेंद्र ठाकुर ने ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने गांव के लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और आपसी संवाद के माध्यम से क्षेत्र की स्थिति को समझने का प्रयास किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत करते हुए विभिन्न स्थानीय मुद्दों से अवगत कराया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का इस तरह सीधे जनता के बीच पहुंचना ग्रामीणों की समस्याओं को समझने का बेहतर माध्यम है।
भोजन प्रवास के दौरान ग्रामीणों के बीच डॉ. शिवेंद्र ठाकुर की मौजूदगी चर्चा का विषय रही।
