पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
रिसिया थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रिसिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना रिसिया क्षेत्र में नाबालिग से संबंधित प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 179/2026, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।
इसी क्रम में 10 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने अभियुक्त को ग्राम सलारपुर दरगाह शरीफ के पास से दोपहर करीब 12:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 33 वर्ष है और वह बाराबंकी जनपद के थाना देवा क्षेत्र का निवासी है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 पन्नालाल गौड़, का0 विजय, का0 कृष्ण मोहन शामिल रहे।
