जमीन के लालच में अपनों की खूनी साजिश! महिला पर जानलेवा हमला और खुलेआम जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने डीएम दरबार में लगाई न्याय की गुहार!
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर –
आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत दुधारा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के जमीन जायदाद के लालच में पीड़िता का उत्पीड़न करने और और दबंगों द्वारा मारपीट करने के संदर्भ में जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
आपको बताते चले की पीड़िता सीमा दुबे, पत्नी मुरलीधर दुबे, ग्राम व पोस्ट सुम्हा, थाना दुधारा, जिला संत कबीर नगर की निवासिनी हैं। उनकी शादी को लगभग 20 वर्ष हो चुके हैं और उनके पति बाहर प्राइवेट काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास, ससुर और ननद द्वारा उनका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।
जमीन के लालच में कंचन देवी (पत्नी घनश्याम दुबे), ननद निशा चौबे (पत्नी गौरव चौबे, निवासी-भिटहा, महुली), ननद सुधा पाण्डेय (पत्नी बृजेश पाण्डेय, निवासी-कटकटही, मेंहदावल), पतींगरा मिश्रा (पत्नी नित्यानन्द उर्फ डिम्पू मिश्रा, निवासी-फेउसा, गोरखपुर) और ननद निर्मला उपाध्याय (पत्नी पप्पू उपाध्याय, निवासी-भुअर, बस्ती) द्वारा गोलबंद होकर प्रताड़ित करते है।
पीड़िता ने बताया कि 29 जुलाई 2026 को रात्रि लगभग 8:30 बजे अचानक लाइट कट गई थी, जब पीड़िता अपने घर के अंदर कमरे में सो रही थीं।
अज्ञात नाम-पत्ते के दो बदमाश मोटरसाइकिल से आए और घर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ करते हुए पीड़िता को लात-मुक्कों से पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी।
उस समय पीड़िता की तबियत ठीक न होने के कारण बच्चे दवा लेने चौराहे गए हुए थे।
बदमाशों ने धमकी दी कि “अपनी जमीन छोड़कर यहां से भाग जाओ और अपने ननद-सास से दुश्मनी न लो, नहीं तो तुम्हें कहीं का नहीं रहने देंगे”।
पीड़िता सीमा दुबे द्वारा कई बार इसकी शिकायत दुधारा थाना पर किया गया तथा पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर को तथा जिला अधिकारी महोदय को लिखित तौर पर दिया गया।
लेकिन अभी तक इस पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई अतः आज पुनः 30 जुलाई 2026 को पीड़िता द्वारा जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए दबंगों एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनके और उनके बच्चों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पीड़िता को आश्वासन दिया गया कि इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
