आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

ग्रामीण पत्रकारों ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का लिया संकल्प।

0

संतकबीर नगर। 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को मंडल उपाध्यक्ष महेन्द्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में मण्डल प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी मुहम्मद परवेज़ अख्तर व खलीलाबाद तहसील अध्यक्ष अतीक अहमद के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय सेमरियावा में खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास कार्यों से जुड़ी सूचनाओं के नियमित आदान-प्रदान, पत्रकारों की भूमिका तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शिता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक स्तर पर पत्रकारों और प्रशासन के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि विकास योजनाओं की सही जानकारी समय पर आमजन तक पहुंच सके। साथ ही पत्रकारिता की आड़ में फर्जी तरीके से घूम रहे लोगों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई कराने पर भी सहमति बनी। संगठन की ओर से प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में पत्रकारों से निष्पक्ष, निष्ठापूर्वक एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की निगरानी कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर विशेष जोर दिया गया।इस अवसर पर जिला मंत्री मुहम्मद अदनान, तहसील उपाध्यक्ष मसरूर अहमद, रसल कुमार श्रीवास्तव, खुर्शीद आलम, इरशाद अहमद सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story