आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन और धनघटा थाना प्रभारी के बीच संवाद बैठक संपन्न ।

0
  • पत्रकारों की सुरक्षा व समन्वय पर हुई चर्चा।

संत कबीर नगर – धनघटा।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में धनघटा थाना परिसर में थाना प्रभारी दिलीप सिंह एवं पत्रकारों के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना तथा पत्रकारों के कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा करना रहा।

बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर कार्य करने के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी संवाद एवं विश्वास जितना मजबूत होगा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसमस्याओं के समाधान में उतनी ही सुविधा होगी।

थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा पत्रकारों का सम्मान करता है और उनके सहयोग को महत्वपूर्ण मानता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। यदि किसी पत्रकार को अपने कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है तो पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से भी अपेक्षा की कि तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में सहयोग करें।

 

बैठक के दौरान पत्रकारों ने स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था, सूचना के आदान-प्रदान, समाचार संकलन के दौरान आने वाली कठिनाइयों तथा पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय को और बेहतर बनाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव रखे। थाना प्रभारी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अश्वनी पांडे, वीरेंद्र प्रताप, सुदर्शन तिवारी, अकील अहमद, सुनील राय, सुधीर दुबे, घनश्याम शुक्ला, गिरधारी लाल, घनश्याम तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में सभी ने पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के बीच नियमित संवाद बनाए रखने तथा जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story