रिसिया मोड़ चौकी पर वरिष्ठ नागरिकों की बैठक, पुलिस ने सुनी समस्याएं।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
थाना रिसिया क्षेत्र रिसिया मोड़ चौकी पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चौकी रिसिया मोड़ पर प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के बुजुर्गों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में जाहिर अली, बुद्धू, चिरकु, सलाम खां, पीर गुलाम, यार मोहम्मद, छैलू खां, ताहिर खां, वली मोहम्मद सहित कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान भोपतपुर निवासी अब्दुल सलाम खां ने शिकायत की कि उनका पुत्र उनकी देखभाल नहीं करता है। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर ही बीपीओ भोपतपुर एवं चौकी प्रभारी रिसिया मोड़ कन्हैया दीक्षित को आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान के निर्देश दिए।
इसके अलावा कई वरिष्ठ नागरिकों ने वृद्धावस्था पेंशन न बनने की समस्या भी रखी, जिस पर संबंधित विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। बैठक के समापन के बाद सभी वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है।
(करुणाकर पाण्डेय – प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया)

(विश्वजीत श्रीवास्तव – पुलिस अधीक्षक बहराइच)
