उ0 प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने ,सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कराने के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने किया पैदल गश्त।
संतकबीर नगर-
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 09.06.2026 को क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय द्वारा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों एवं अभ्यर्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सतर्क निगरानी रखी गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष नजर रखने हेतु संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा रेलवे सुरक्षा बल एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें।
जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है, जिससे परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
संतकबीरनगर पुलिस भर्ती परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांति के साथ संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
