संत कबीर नगर – द्वाबा महोत्सव के दूसरे दिन पूर्व विधायक जय चौबे ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ।
Oplus_16908288
द्वाबा महोत्सव के दूसरे दिन पूर्व विधायक जय चौबे ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
दिनांक 15 नवंबर 2025 को जनपद अंतर्गत द्वाबा महोत्सव धनघटा के दूसरे दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पूर्व विधायक जय चौबे का आयोजक मंडल द्वारा पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हैसर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैदान में उतरने से पहले उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवा पीढ़ी में अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक ने खिलाड़ियों के जज्बे और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद प्रतिभाओं को सही मंच और प्रोत्साहन मिलता रहे, यही महोत्सव का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि द्वाबा महोत्सव जैसी पहल न सिर्फ खेलों को बढ़ावा देती है, बल्कि युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण भी तैयार करती है। पूर्व विधायक जय चौबे ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजक नीलमणि और उनकी टीम को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे आयोजनों का नियमित रूप से होना बेहद महत्वपूर्ण है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इनमें प्रमुख संघ के अध्यक्ष राममिलन यादव, भाजपा जिला मंत्री गणेश पांडे, अवदेश सिंह, कौशल चौधरी, अभयानंद सिंह, धीरज पांडे, केसी पांडे, अरविंद पांडे, पिंटू तिवारी, अमरमणि पांडे, अजय पांडे, संदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे। महोत्सव के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिसने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। द्वाबा महोत्सव में आगामी दिनों में भी कई खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।
