मुरारी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

0

मुरारी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

जिले में छठवां स्थान प्राप्त कर अंकिता ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम किया रौशन

सहजनवा, ( गोरखपुर )- मुरारी इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें यूपी बोर्ड के 2025 तथा विद्यालय के वार्षिक परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल व माला पहना कर सम्मानित किया गया।
मुरारी इंटर कॉलेज में बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु गोरक्षनाथ महाविद्यालय, महराजगंज के प्रधानाचार्य मेजर डॉ० श्री भगवान सिंह द्वारा यूपी बोर्ड के वर्ष 2025 के मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफी, मेडल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट कक्षा में जनपद में छठवां स्थान व कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंकिता सिंह, कॉलेज में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अनुष्का व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कृष्णा गुप्ता को सम्मानित किया गया। वहीं हाईस्कूल में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रशंसा सिंह, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विनय विश्वकर्मा, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले देव राज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक विद्यासागर मिश्र ने किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी ने सभी उत्तीर्ण बच्चों को मिठाई खिलाकर उनको आशीर्वाद दिया। मेजर साकेत जी ने बताया कि इस बार शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। इस बार इंटरमीडिएट में अंकिता सिंह ने 89.4 फीसदी अंकों के साथ जनपद में छठवां स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम में इन सभी बच्चों के अभिभावकों को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं ओसवाल बुक्स, नई दिल्ली के द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं में लाखों रुपए के कॉम्पटेटिव बुक्स और विषयवार बुक्स का वितरण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...