युवक की ईमानदारी से मिला गुमशुदा मोबाइल, पुलिस ने स्वामी को सौंपा ।

0

स्थानीय युवक राकेश चन्द की ईमानदारी बनी प्रेरणा का श्रोत ।

महुली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल मालिक को खोज निकाला ।

संतकबीर नगर।

जनपद के थाना महुली क्षेत्र में एक युवक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से एक व्यक्ति का खोया हुआ मोबाइल फोन सकुशल वापस मिल गया। मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामी के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने पुलिस व मोबाइल ढूंढने वाले युवक का आभार व्यक्त किया।

आपको बताते चले कि – 

रविवार को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द (पुत्र स्वर्गीय राजबली) को रास्ते में एक लावारिस मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला। राकेश ने सामाजिक जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए तत्काल इसकी सूचना महुली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही महुली पुलिस ने सक्रियता दिखाई और मोबाइल के वास्तविक स्वामी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि उक्त मोबाइल फोन ग्राम महुली खास निवासी हिमांशु मिश्रा (पुत्र श्री वीरेंद्र मिश्रा) का है।

इसके बाद महुली पुलिस ने मोबाइल स्वामी हिमांशु मिश्रा को थाने आमंत्रित किया। आवश्यक सत्यापन और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनका मोबाइल फोन सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

अपना कीमती फोन वापस पाकर हिमांशु मिश्रा भावुक हो गए और उन्होंने राकेश चन्द की ईमानदारी व पुलिस प्रशासन के सहयोग की मुक्तकंठ से सराहना की।

थानाध्यक्ष महुली व अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक राकेश चन्द की इस ईमानदारी की पीठ थपथपाई और उन्हें धन्यवाद दिया।

पुलिस ने कहा कि राकेश का यह कदम समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इसके साथ ही महुली थाना प्रभारी दुर्गेश पांडेय ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी राह चलते कोई लावारिस या खोई हुई वस्तु मिले, तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा कराएं ताकि उसे उसके वास्तविक हकदार तक पहुँचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...