उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं वन स्टॉप सेन्टर का किया गया निरीक्षण

0

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं वन स्टॉप सेन्टर का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर : जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र ने बताया कि विगत दिवस देर सायं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी द्वारा जनपद संत कबीर नगर में संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया गया।
उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा सर्वप्रथम संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय डॉ0 राम रतन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ ए0पी0 मिश्रा पैथोलाजिस्ट, डॉ0 रवि पाण्डेय, डॉ0 मुबारक जिला महामारी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
मा0 उपाध्यक्ष के द्वारा चिकित्सालय के इमरजेन्सी वार्ड, लेबर वार्ड, पी0एन0सी0 वार्ड, पीकू वार्ड, एस0एन0सी0यू0 वार्ड, पैथोलाजी वार्ड, एम0सी0एच0 विंग, पोस्ट आपरेटिव वार्ड, मेटरनिटी ऑपरेशन थियेटर वार्ड एवं एन0आर0सी0 वार्ड का निरीक्षण किया गया। डॉ. ए0पी0 मिश्रा द्वारा बताया गया कि पैथोलाजी में जॉच करने वाली मशीने पीपीपी मॉडल पर खरीदी गयी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक निरीक्षण के समय उपस्थित नही थे तथा 100 मरीजो की क्षमता का अस्पताल होने के बाद भी लगभग 60 प्रतिशत बेड रिक्त थे, इस पर उपाध्यक्ष द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। महिलाओ को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओ के बारे में संतोष व्यक्त किया गया। उपाध्यक्ष द्वारा वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। जिसमें मौके पर अल्पावास गृह में 02 बालिकाएं संरक्षित पायी गयी। उपाध्यक्ष के द्वारा निर्देश दिया गया कि अल्पावास में रहने वाली बालिकाओं की उचित काउन्सिलिंग एवं कौशल विकास मिशन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए इनकी रूचि के अनुसार रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाया जाये।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र एवं वन स्टॉप सेन्टर के कर्मचारीआदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...