UPSC में 26 वां स्थान पाकर अनुराग ने संतकबीर नगर जिले का नाम किया रौशन।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
जनपद अंतर्गत घनघटा तहसील के कुशहवा हरदी निवासी अनुराग निषाद ने UPSC में 26 वा स्थान लाकर अपने क्षेत्र का ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर जिले का नाम रौशन किया।
आपको बताते चलें कि अनुराग निषाद पुत्र लाल चन्द निषाद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिशु से लेकर 5 वीं तक अपने ही गांव के एक स्थानीय विद्यालय से शुरू किया था।
कक्षा 06 से 12 वीं तक नवोदय विद्यालय रूधौली बस्ती में शिक्षा ग्रहण किया।
ग्रेजुएशन की पढ़ाई ईबिंग क्रिश्चियन कॉलेज इलाहाबाद में उन्होंने किया तथा लॉ की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी में उन्होंने कंप्लीट किया।
अनुराग निषाद ने नेट की परीक्षा भी क्वालीफाई किया।
एक वार्ता के दौरान उनके पिता लालचंद निषाद ने बताया कि जिस समय अनुराग निषाद अपनी पढ़ाई में लीन था उसे समय उनके पास आय का स्रोत केवल एक कृषि ही था।
लालचंद निषाद जी खेती-बाड़ी करते थे और उसी की कमाई से अपने तीनों बच्चों को पढ़ भी रहे थे लेकिन अनुराग निषाद अपने भाइयों में सबसे बड़ा था।
लालचंद निषाद ने बताया कि राजनीति में 1989 बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन किए थे
और आगे चल कर 2010 से लेकर 2016 तक MLC के पद पर रहकर उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वाह किया।
अनुराग निषाद शुरू से ही पढ़ाई में बहुत अच्छा रहे उसकी इस प्रखर प्रतिभा को देखकर लालचंद निषाद ने उनको आगे पढ़ने का निश्चय किया और उन्होंने अपने मन में यात्रा कर लिया कि अगर अनुराग निषाद आगे पढ़कर कुछ करना चाहता है तो मैं उसका पूरा साथ दूंगा और आज उसी का परिणाम है कि अपने मां-बाप के साथ-साथ अपने पूरे जनपद करना रोशन किया है
