SIR में नाम काटने वर्तमान सरकार में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने DM को दिया ज्ञापन।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 04 जून 2026 को समाजवादी पार्टी के बैनर तले समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम की अध्यक्षता में जनपद संत कबीर नगर में हुई SIR के माध्यम से जनपद संत कबीर नगर में लोगों के नाम को काटने को लेकर तथा कुछ नामों को बढ़ाने को लेकर तथा डीजल पेट्रोल रसोई गैस जैसी जरूरी चीजों का दाम लगातार बढ़ने के कारण जनपद में लोगों को हो रही समस्याओं को लेकर आज राष्ट्रपति महोदया के सापेक्ष जिलाधिकारी आलोक कुमार को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें माँग किया गया।
1- जनपद में दिनाँक 10 अप्रैल 2026 को जो मतदाता सूची चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित की गयी थी उसमें समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्षों द्वारा मतदाता सूची का निरिक्षण किया गया, जिसमें एक ही व्यक्ति का नाम चार से पाँच बार दर्ज पाया गया जिसे तत्काल हटाया जाय।
2- जनपद में विगत दिनों आँधी और तुफान आने के कारण जिले की बिजली के तार और खम्भे ध्वस्त हो गये उसको तत्काल सही कराकर चालू कराया जाय।
3- जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की सप्लाई बढ़ायी जाय।
4- तहसील एवं थानों पर बढ़ते भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाया जाय।
उपरोक्त माँगो को तत्काल संज्ञान में लेकर पूरा कराया जाय नही तो समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय रामदरश यादव, लोरिक यादव, गौहर अली, अनिल यादव, रविंद्र कुमार, रमेश चंद्र यादव, विजय बहादुर यादव, आलोक कुमार यादव उर्फ सोनू, राहुल यादव बादल, जयराम पांडे, भाई विनोद यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
