शिक्षा के साथ संस्कार सही मायने में संपूर्ण शिक्षा होगी।
पिपरौली – गोरखपुर।
एस एस कान्वेंट स्कूल बाघागाड़ा में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि बच्चों में शुरू से ही बड़ों के आदर-सम्मान की भावना विकसित की जाए तो धीरे-धीरे यह उनके स्वभाव में शामिल हो जाता है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रदीप शुक्ला, युवा कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. विभ्राट चंद कौशिक और किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंधू उपेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में अच्छे संस्कार दिए जाएं तो शिक्षा सही मायने में सम्पूर्ण कही जा सकती है। ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव ने विद्यालय के स्थापना दिवस को एल्डर्स डे के रूप में मनाने की सराहना की।

कार्यक्रम में बच्चों ने वेलकम सॉन्ग, शिव तांडव, बारहमासा, योद्धा बन गयी मैं, कल्कि अवतार जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रबन्धक राजनरायन सिंह और अध्यक्ष बबलू सिंह ने मौजूद सभी लोगो को विद्यालय की गतिविधियों से परिचय कराया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सोमनाथ सिंह सोनू, जिला उपाध्यक्ष हरिकेशराम त्रिपाठी, देवरिया के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह विशेन, नगर पंचायत उनवल के अध्यक्ष महेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य रामबुझारत पासवान सहित सैकड़ों गणमान्य लोग, मातृ शक्ति एवम् अभिभावक मौजूद रहे।

