शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में “साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
संतकबीर नगर-
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे एवं साइबर थाने की टीम तथा थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान कार्यकर्ताओं को अज्ञात कॉल, लिंक, ई-मेल, लॉटरी ऑफर, क्यूआर कोड स्कैन, फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इमपरशोनेशन, APK फाइल आदि के माध्यम से की जाने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने हेतु बताया गया साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध की सूचना तुरंत *हेल्पलाइन नंबर 1930* पर दें अथवा *cybercrime.gov.in पोर्टल* पर शिकायत दर्ज करें ।

साइबर अपराधियों द्वारा अनेक प्रलोभन के माध्यम से लाभार्थियों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेकर सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इमपरशोनेशन, APK फाइल द्वारा साइबर फ्रॉड किया जा रहा है ।
शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में हजारों की संख्या में एकत्रित छात्रों/अभिभावकों/संभ्रात लोगों को साइबर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया उनसे अपील की गई कि वे अपने बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड अथवा किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें ।
इस गोष्ठी का उद्देश्य साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने हेतु प्रेरित करना रहा ।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे, हे0 का0 हिन्दे आजाद, म0का0 अमृता सिंह, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहे ।
