शहीद शिवगुलाम सिंह स्थल पैड़ा में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

शहीद शिवगुलाम सिंह स्थल पैड़ा में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बस्ती-भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने विवेकानंद मिश्र के विधान सभा रूधौली क्षेत्र के प्रथम आगमन व भ्रमण पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी के फुलमाला पहना कर स्वागत किया गया। विधान सभा क्षेत्र के लक्ष्मनपुर चौराहें से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। यहॉ से जिलाध्यक्ष के कारवां का जिनवा, सल्टौआ, कनेथू, पचमोहनी, सोनहा, भानपुर, रूधौली, बखिरा रूद्रनगर, विशुनपुरवा, दसिया, मानिकचन्द, शहीद शिवगुलाम सिंह पैंड़ा में जोरदार स्वागत किया गया। तथा, इस कार्यक्रम का समापन गौरा चौराहें पर जलपान के साथ किया गया।
शहीद शिवगुलाम सिंह स्थल पैड़ा में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश ऊर्फ लल्लू शुक्ल तथा ब्लाँक प्रमुख अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सैंकड़ों साथियों के साथ फुलमाला पहना कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। ब्लाँक प्रमुख अभिषेक कुमार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी व नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का जयकारा लगाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। इस दौरान शहीद स्थल शिवगुलाम सिंह के अशोक स्तम्भ पहुँचकर पुष्पांजलि किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस प्रशासन का व्यवहार आम जनता के साथ अच्छा नहीं किया जा रहा हैं। इन पर लगाम लगाया जाय। ब्लाँक प्रमुख अभिषेक कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि आपके दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर विधान सभा रूधौली के कार्यकर्ताओं में गज़ब का जोश व्याप्त हो गया हैं।
इस अवसर पर ब्लाँक प्रमुख दुष्यंत विक्रम सिंह, अभिषेक कुमार, सूर्यप्रकाश ऊर्फ लल्लू शुक्ल, मनोज कुमार उपाध्याय, रामप्रकाश शुक्ल, मनमोहन मिश्र, सुभाष चौरसिया, सुभाषचन्द निरंकारी, फुलवारी लाल, अवध विहारी उपाध्याय, गंगेश शुक्ल, बंशीधर, सुरेश भटठ, साहेबराम, योगेश शर्मा, विपिन्न, रामरेखा, उमेशचन्द सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहें।