संतकबीर नगर-अन्तर्जनपदीय हैण्डबाल कलस्टर प्रतियोगिता वर्ष- 2026 का समापन समारोह हुआ सम्पन्न I
अन्तर्जनपदीय हैण्डबाल कलस्टर (महिला / पुरूष), (हैण्डबाल व बास्केटबाल) प्रतियोगिता वर्ष- 2026 का समापन समारोह सम्पन्न I
अन्तर्जनपदीय हैण्डबाल कलस्टर (महिला / पुरूष), (हैण्डबाल व बास्केटबाल) प्रतियोगिता वर्ष- 2026 के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत I
संत कबीर नगर-
आज दिनाँक 28.02.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी तथा पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना द्वारा गोरखपुर जोन की पुलिस हैण्डबाल कलस्टर (महिला / पुरूष), (हैण्डबाल व बास्केटबाल) प्रतियोगिता वर्ष- 2026 के श्री कांशीराम जी डिस्ट्रिक्ट स्टेडियम संतकबीर नगर में प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन पर विजेताओ को पुरस्कार वितरित किया गया, जिसमें जोन की कुल 10 जनपदों से कुल 180 खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता की सभी मैच स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड लखनऊ के निर्देशानुसार कराये गये ।

सम्पूर्ण प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में विभिन्न जनपदो से आये निर्णायक मण्डल ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया तथा गार्द द्वारा महोदय को सलामी दी गयी । तत्पश्चात महोदय द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया साथ ही साथ खेल के बीच में भी खिलाड़ियों को खेल संबंधित नियम व शर्तों से अवगत कराया गया ।

अपने उद्बोधन में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती महोदय द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि खेल अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं तथा युवाओं को नशामुक्त एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करते है।
प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया तथा उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खेल प्रतियोगिता के समापन उपरांत सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम एवं खेल भावना बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीणा द्वारा मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर बैंड-बाजा की धुन के साथ प्रतियोगिता के समापन की औपचारिक घोषणा की गई।

खेल परंपरा के अनुसार खेल ध्वज को पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर को सुपुर्द किया गया।
तत्पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए खेलों के विधिवत समापन की घोषणा की गई।
कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं खेल भावना के वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में चल बैजयन्ती प्राप्त करने वाले जनपदो के नाम इस प्रकार है-
बास्केटबाल (पुरुष वर्ग) फाइनल-
गोरखपुर बनाम गोण्डा परिणाम- गोरखपुर विजेता-
गोरखपुर-53 अंक, गोण्डा-39 अंक
हैण्डबाल (पुरुष वर्ग) फाइनल-
संतकबीर नगर बनाम गोरखपुर परिणाम-
संतकबीरनगर विजेता-
संतकबीर नगर-07 गोल, गोरखपुर-04 गोल
