संतकबीर नगर- आगामी पर्व होली एवं रमजान के दृष्टिगत थाना बखिरा में पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित।
अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी पर्व होली एवं रमजान के दृष्टिगत थाना बखिरा में पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित।
संतकबीर नगर-
पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर सुशील कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से आगामी होली, रमजान/ईद-उल-फितर तथा अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्वों के दृष्टिगत दिनांक 01.03.2026 को थाना बखिरा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की गई कि सभी पर्व शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, गड़बड़ी अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही किए जाने की स्पष्ट चेतावनी दी गई।

अधिकारियों द्वारा संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी एवं बीट प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहकर धर्मगुरुओं एवं स्थानीय जनमानस से संवाद स्थापित करें तथा किसी भी संभावित समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अंत में सभी से पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
