संत कबीर नगर – युवक का मकान के अंदर फंदे से लटकता मिला शव।
Oplus_16908288
24 वर्षीय युवक का मकान के अंदर फंदे से लटकता मिला शव।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 06 नवंबर 2025 को धर्मसिंघवा थाना अन्तर्गत ग्राम शुक्रौली में 24 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकी हुई मिली।
आपको बताते चले कि जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत ग्राम शुक्रौली के 24 वर्षीय मुहम्मद सिद्दकी(कल्लू) के माता पिता का देहांत हो जाने के बाद कल्लू उसी गांव में अपनी नानी के घर पर ही रहता था।
घटना वाले दिन मुहम्मद सिद्दकी(कल्लू) के चाचा जो प्रदेश रहता था वह अपने गांव आया था। उसने अपने भतीजे कल्लू को 500 रुपए देकर मुर्गा का मीट लाने के लिए भेजा था। मुहम्मद सिद्दकी(कल्लू) मीट ना लाकर रुपए को अपने दोस्तो के साथ खर्च किया और शराब भी पी।और अपने नानी के घर चला गया।
अगली सुबह लोगो ने उसे अपने कमरे में कपड़े के फंदे से लटका पाया जो अब मर चुका था।
