संत कबीर नगर- विधायक ने जरूरत मंदों को वितरित किया कंबल।
Oplus_16908288
खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने तहसील खलीलाबाद प्रांगण में जरुरतमंदों को वितरित किया कंबल।
संत कबीर नगर –
आज दिनांक 31 दिसंबर, 2025 मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी द्वारा ठंड व शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत तहसील खलीलाबाद प्रांगण में जरुरतमंदों को 525 कंबल का वितरण किया गया।
आपको बताते चले कि इस ठंड के मौसम में सदर विधायक ने ठंड से बचाव के लिए तहसील परिसर में उपस्थित जरूरतमंद नागरिकों को कंबल बांटे और उनका कुशल जाना। बढ़ते ठंड के प्रति लोगों को सतर्क एवं जागरूक करते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों व आवश्यकतानुसार जगहों पर अलाव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित बनाई रखी जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार व नायब तहसीलदार खलीलाबाद सहित राजस्व कर्मचारी व लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।
