संत कबीर नगर – शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक।
Oplus_16908288
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग।
आग की लपटों में घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक।
गैस सिलिंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
जनपद अंतर्गत मेहदावल थाना क्षेत्र के बैरियहवा मोहल्ले में दिनांक 10 दिसंबर दिन बुधवार को सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा घरेलू गैस सिलिंडर भी भड़क उठा और देखते ही देखते उसमें तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद आग और भी विकराल रूप धारण कर गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उठता हुआ धुएं का गुब्बार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लोग घरों से बाहर निकल आए और चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मेहदावल पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार यह आग नंदकिशोर पुत्र वासुदेव के घर में लगी थी। आग की भीषणता इतनी अधिक थी कि घर में रखा लगभग सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
