संत कबीर नगर – रिहायशी झोपड़ी में लगी भीषण आग, बकरी की मौत, घर में रखा सामान जलकर हुई राख ।
Oplus_16908288
रिहायशी झोपड़ी में लगी भीषण आग, बकरी की मौत, घर में रखा सामान जलकर हुई राख ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरडाड़ में शुक्रवार की देर रात्रि करीब 12 बजे के आस पास रिहायशी झोपड़ी में अचानक लगी भीषण आग ने गरीब परिवार का सबकुछ छीन लिया। आगजनी में झोपड़ी में रखा समस्त घरेलू सामान जलकर राख हो गया, वहीं आग में एक बकरी की झुलसकर मौत की भी सूचना है।
आपको बताते चले कि दिनांक 05 दिसंबर की रात्रि 12 बजे के आस पास पीड़ित वीरेंद्र पुत्र राम लौट, निवासी ग्राम बरडाड़, थाना बखिरा के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कोई भी सामान निकालने का मौका नहीं मिला। घटना में दो रेंजर साइकिल, दो एंड्राइड मोबाइल, घर में रखा अनाज, बच्चों की कॉपी-किताबें, बिस्तर तथा कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया। आग लगने के पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। ऐसे में इस भीषण आगजनी ने उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा कर दिया है। कड़ाके की ठंड में परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सबकुछ खाक हो चुका था। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री व आर्थिक सहायता देने की मांग की है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका।
