संत कबीर नगर – पुरानी रंजिश में मारपीट, हालत गंभीर, 06 हॉस्पिटलों ने किया रेफर।
Oplus_16908288
पुरानी रंजिश को लेकर विजय पासवान को मार कर किया घायल। गोरखपुर के 06 हॉस्पिटलों ने किया रेफर।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य।
संत कबीर नगर-
दिनांक 01 दिसंबर 2025 को पुरानी जमीनी रंजिश के चलते घर में अकेला पाकर पट्टीदारों ने युवक को मार पीट कर लहूलुहान किया।
आपको बताते चले कि दिनांक 30 नवंबर 2025 को 35 वर्षीय विजय पासवान पुत्र रामचंद्र पासवान ग्राम/पोस्ट- मड़पौना थाना धनघटा ने अपनी साढ़ू की लड़की के शादी में सपरिवार कालेसर गए हुए थे।
साढ़ू की लड़की की शादी के बाद बिदाई होने पर विजय पासवान अकेले अपने घर 01 दिसंबर 2025 को लौट आए बाकी घर के लोग साढ़ू के ही घर पर थे। गांव के ही रामबेलास और विजय पासवान के बीच एक से डेढ़ माह पहले एक जमीनी विवाद में कहां सुनी हुआ था।
जिसको लेकर आज रामबेलास का पक्ष लेकर विजय पासवान के पट्टीदारों ने विजय पासवान से कहां सुनी करने लगे, अपनी बात ना बनते देख विजय पासवान के पट्टीदार सीताराम पुत्र बुद्धिराम, रोहित पुत्र सीताराम, हरिश्चंद्र पुत्र बुद्धिराम, मनोज पुत्र हरिश्चंद्र लालचंद पुत्र बुद्धिराम,विवेक पुत्र भालचंद्र और उनके घर की सारी औरतों ने मिलकर विजय पासवान को इतनी बुरी तरह से मारा पीटा जिससे विजय पासवान के शरीर पर गंभीर चोटें आई। मार पीट की जानकारी होने पर विजय के बीबी बच्चे तथा घर के अन्य सदस्य अपने घर पर पहुंचे और विजय पासवान को घायल अवस्था जों बेहोश हो चुके थे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था।
हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने लखनऊ ले जाने को कहा , परिजनों ने आज का भारत लाइव से बताया कि गोरखपुर में अब तक 06 हॉस्पिटल बदल चुके है , सभी अस्पतालों ने इनका जवाब दे दिया ।
खबर लिखे जाने तक विजय पासवान बेहोशी की हालत में है।
