संत कबीर नगर- प्रधान ने दुर्गा मंदिर के पुजारी को पीटा, कार्रवाई नही !
Oplus_16908288
प्रधान ने दुर्गा मंदिर के पुजारी को पीटा, कार्रवाई नही !
धनघटा- सन्तकबीर नगर !
धनघटा थाना क्षेत्र के शनिचरा बाजार में शनिवार को ग्राम प्रधान व उनके साथियों ने दुर्गा मंदिर के पुजारी सुबास सिंह महात्मा की पिटाई की गई। पीड़ित पुजारी धनघटा थाने पर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध तहरीर सौंपी लेकिन खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही किया गया।
जानकारी के अनुसार शनिचरा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पर महात्मा सुबास सिंह पिछले कई वर्षों से मंदिर में पूजा अनुष्ठान करते है। इससे पूर्व उक्त पुजारी बैड़ारी स्थित शिव मंदिर पर रहते हुए पूजा अनुष्ठान करते थे। उक्त पुजारी ने मंदिर पर रहते हुए मुठही कला के ग्राम प्रधान द्वारा बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिए जाने की शिकायत तहसील स्तर पर किया था। इससे खार खाये ग्राम प्रधान व उनके साथी दुर्गा मंदिर पर पहुंच कर महात्मा को मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए। पुजारी के लगे पोस्टर बैनर फाड़ दिया गया। मोके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मंदिर के पुजारी की रक्षा किया। दबंगो ने पुजारी को जानमाल व मंदिर छोड़ अन्यत्र चले जाने की धमकी दिया। जिससे पुजारी भयभीत है। पुजारी ने धनघटा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई है।
इस संबन्ध में सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
