संत कबीर नगर – न्याय के लिए 9 वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रही है आंगनबाड़ी कार्यकत्री ।
Oplus_16908288
न्याय के लिए 09 वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रही है आंगनबाड़ी कार्यकत्री ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर –
आज दिनांक 04 नम्बर 2025 को प्रार्थिनी को बाल विकास परियोजना अधिकारी संत कबीर नगर के पत्र संख्या-88 दिनांक-29.09.2007 द्वारा मो०-तिवारी टोला नगर पंचायत मगहर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पद पर तैनात किया गया था। आपको बताते चले कि प्रार्थिनी उर्मिला देवी पत्नी श्रीप्रकाश निवासी मु०-इस्लाम नगर नगर पंचायत मगहर की स्थायी निवासिनी है। प्रार्थिनी को बाल विकास परियोजना अधिकारी संत कबीर नगर के पत्र संख्या-88 दिनांक-29.09.2007 द्वारा मो०-तिवारी टोला नगर पंचायत मगहर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पद पर तैनात किया गया था , जिसके क्रम में प्रार्थिनी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर दिनांक-10.11.2016 के माध्यम से प्रार्थिनी को आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद से निकाल दिया गया ,जिसमे उल्लेख किया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर आवेदन नहीं किया गया है और न ही चयन समिति में नाम है। प्रार्थिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर आवेदन की थी और मेरा नाम भी चयन समिति में है और मुझे गुमराह करके एवं मेरे उपर झूठा आरोप लगाकर पद से हटा दिया गया है। 2016 से लेकर अब तक प्रार्थिनी कितनी बार संबंधित अधिकारी व जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया लेकिन अभी तक संबंधित अधिकारी 09 बर्ष बीत जाने के बाद भी प्रार्थिनी उर्मिला देवी को न्याय नहीं दिला पाए। सवाल यह है कि उर्मिला देवी को न्याय मिल पाएगा या नहीं या अभी कितने वर्ष लगाएगी अधिकारियों के आफिसों के चक्कर।
