संत कबीर नगर – नाविक द्वारा सेवार्थ भाव से किए गए कार्य की सराहना।
Oplus_16908288
नाविक द्वारा सेवार्थ भाव से किए गए कार्य की सराहना।
पुलिस अक्षीधक संदीप कुमार मीना द्वारा नाविक अनिल निषाद को सेवार्थ भाव से किए गए कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र/नगद इनाम देकर किया गया सम्मानित!
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को जनपद संतकबीरनगर में तैनात नाविक अनिल निषाद पुत्र विक्रम निषाद निवासी नेतवापुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर द्वारा अपने कर्तव्य से बढ़कर सेवार्थ भाव का परिचय देते हुए मानवता एवं सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। नाविक द्वारा विपरीत परिस्थितियों में भी तत्परता दिखाते हुए आमजन की सहायता कर महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
नाविक के इस सराहनीय कार्य से न केवल संबंधित व्यक्ति/परिवार को राहत मिली, बल्कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का सकारात्मक संदेश भी गया। अनिल निषाद उपरोक्त द्वारा थाना धनघटा क्षेत्र में स्थित सरयू नदी में बिड़हर घाट पर नाविक का कार्य किया जाता है। बिड़हर घाट पर समय-समय पर लगने वाले मेले एवं त्यौहारों में आप द्वारा पुलिस का सहयोग किया जाता है व कठिन एवं विपरित परिस्थितियों में आम जनमानस के जान माल की सुरक्षा की जाती है। आपका यह कार्य न केवल मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी है। महोदय द्वारा नाविक के इस साहसिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं तथा आपदा की स्थिति में मानव जीवन की रक्षा के प्रति सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं । इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भी नाविक के साहस की सराहना की गई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।
