संत कबीर नगर – मुख्यमंत्री से मुलाकात कर खलीलाबाद के विकास पर हुई चर्चा – सदर विधायक अंकुर राज तिवारी !
Oplus_16908288
मुख्यमंत्री से मुलाकात कर खलीलाबाद के विकास पर हुई चर्चा –सदर विधायक अंकुर राज तिवारी !
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर–
खलीलाबाद के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के सामूहिक विकास कार्यों पर चर्चा की।
विधायक ने मुख्यमंत्री से तामेश्वरनाथ कॉरिडोर, विधियानी रोड और रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण एवं विस्तार से संबंधित प्रस्ताव रखे। इसके साथ ही उन्होंने पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण और विद्युत आपूर्ति में सुधार की भी मांग की।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विकास कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाएगा ताकि खलीलाबाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विकास ही संकल्प – खलीलाबाद बनेगा अग्रणी क्षेत्र !
