संत कबीर नगर – मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज में 02 अक्टूबर के अवसर पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिता !
Oplus_16908288
मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज में 02 अक्टूबर के अवसर पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिता !
मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तिरगा झण्डा फहराया गया तथा वृक्षा रोपण किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य ।
संतकबीर नगर-
दिनांक 02 अक्टूबर को भारत वर्ष के दो महान महा पुरुषों की जयंती मनाई जाती है इसी क्रम में मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज,खलीलाबाद में गाँधी जयन्ती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बहुत ही आकर्षक ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान ने झण्डा फहराया। उसके उपरांत शपथ दिलायी। गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, छात्र एवं छात्राओं ने माल्यार्पण किया, प्रभात फेरी निकाली गई और वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान ने कहा कि गाँधी जी भारत और भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। अपने अहिंसक विरोध के सिद्धान्त के लिये उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई।
विश्व पटल पर महात्मा गाँधी सिर्फ एक नाम नहीं अपितु शान्ति और अहिंसा का प्रतीक हैं।
इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता करायी गयी। उक्त प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन जय प्रकाश ने किया।
कार्यक्रम का संचालन मो० उमर सिद्दीकी द्वारा किया। इस अवसर पर गिरिजानंद यादव, विजय यादव,मुहिबुल्लाह खां, अब्दुल हक़ खां, विवेकानंद यादव,कलीमुल्लाह प्रथम, मो० मोईज अंसारी, क़ाज़ी साकिब रहमान, नदीम अहमद खां, कलीमुल्लाह द्वितीय,धर्मेंद्र प्रताप यादव, सदरे आलम,फ़ुजैल अख्तर खान,कमरुद्दीन,मो० आसिफ, फिरोज़ खान आदि उपस्थित रहे।
