संत कबीर नगर – महिला थाना पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गयी “जन चौपाल”
Oplus_16908288
महिला थाना पुलिस द्वारा बरदहिया बाजार, समय माता मंदिर, गोला बाजार में आयोजित की गयी “जन चौपाल” !
संत कबीर नगर –
आज दिनांक 01 नवंबर 2025 को महिला थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या द्वारा बरदहिया बाजार, समय माता मंदिर, गोला बाजार में नये आपराधिक कानूनों के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए NCL जागरूकता अभियान 2.0 कार्यशाला आयोजित की गयी तथा जन चौपाल लगाकर लोगों को जागरुक किया गया व पोस्टर चस्पा किये गये । कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वारा नये आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया । विशेष रूप से ‘शून्य एफआईआर’ (Zero FIR) की अवधारणा, E-FIR, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्राविधान, नये अपराध, प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्राविधान तथा पीड़ित-केंद्रित प्राविधानों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा नए आपराधिक कानून, न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनसुलभ बनाने हेतु जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों में अधिक से अधिक जागरुकता कार्यशाला व जन चौपाल आयोजित करने अपेक्षा की गयी।इन प्राविधानों को व्यवहारिक रूप से प्रभावी बनाकर जनपद संतकबीरनगर को कानून व्यवस्था के क्षेत्र में एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया गया है । इस दौरान एंटी रोमियो टीम, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या व म0आ0 नेहा सिंह व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
