संत कबीर नगर – खलीलाबाद तहसील इकाई के गठन के साथ होगा परिचय पत्र का वितरण -अतहरूल बारी !

0

Oplus_16908288

खलीलाबाद तहसील इकाई के गठन के साथ होगा परिचय पत्र का वितरण -अतहरूल बारी !

संत कबीर नगर – 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन खलीलाबाद तहसील इकाई का गठन एवं नवनिर्वाचित पत्रकारों को परिचय पत्र वितरण का आयोजन आगामी 14 दिसंबर को खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर वर्तमान परिवेश में पत्रकारों की चुनौतियों, दायित्वों और उनकी सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित एक विशेष गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी करेंगे। साथ ही तहसील इकाई के पदाधिकारियों का चयन भी किया जाएगा। एसोसिएशन का उद्देश्य तहसील स्तर पर सक्रिय पत्रकारों को संगठित करना, उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना तथा पत्रकारिता को सशक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के सभी पत्रकार साथियों को आमंत्रित किया गया है। निवर्तमान तहसील अध्यक्ष अतहरूल बारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत बनता है जब उसके सदस्य एकजुट होकर कार्य करें। नए सत्र में एसोसिएशन पत्रकारों की व्यावसायिक समस्याओं, मान्यता संबंधी मुद्दों व क्षेत्रीय विकास कार्याें में मीडिया की भागीदारी को और सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में होने वाला यह कार्यक्रम न सिर्फ संगठनात्मक मजबूती का अवसर होगा, बल्कि पत्रकारों को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और वर्तमान समय की चुनौतियों पर गंभीर मंथन का महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान करेगा। सभी सदस्यों से अपेक्षा है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...