संत कबीर नगर – कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग , लाखों का नुक़सान।
Oplus_16908288
कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग , लाखों का कपड़ा जलकर हुआ स्वाहा।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
जनपद अंतर्गत बीती रात एक कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का कपड़ा जलकर हुआ भस्म।आपको बताते चले की दिनांक 3 दिसंबर 2025 की रात डीघा बाईपास चौराहे के निकट सेंट थॉमस स्कूल के बगल में एक रेडिमेट कपड़े की दुकान अमन गारमेंट के दूसरे तल्ले पर रात्रि 12.30 बजे के आस पास भीषण आग लग गयी जिसमें अमन गारमेंट के मालिक नागेंद्र सिंह के दोनों बच्चे अमन सिंह, नमन सिंह भी सो रहे थे आग की लपटों को देख कर दोनों बच्चे घबरा गए आग चारों तरफ फैली देख बाहर निकलने का कोई रास्ता नजर ना आने पर दुकान के पूर्व दिशा में लगी खिड़की से बगल में खाली पड़ी जमीन पे रखे मोरग बालू पर दोनों भाई छलांग लगा कर अपनी जान बचायी तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के लगभग 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। फायर ब्रिगेड द्वारा करीब 2 घंटे की अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका
