संत कबीर नगर- कबीर मठ मगहर आडिटोरियम के सभागार में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
कबीर मठ मगहर आडिटोरियम के सभागार में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जनपद अंतर्गत नगर पंचायत मगहर में कबीर मठ में बने आडिटोरियम सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर सोमवार को ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।
आपको बताते चले कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि मा0 अटल जी की विचारधारा, राष्ट्रभक्ति और नैतिक मूल्य सदैव हमें देश सेवा जन सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी की राजनीति सेवा, देश के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता का अनुपम उदाहरण है इसको हमारे देश के प्रत्येक नागरिक चाहे किसी भी धर्म जाति का हो सबको अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाना चाहिए और अपने मन में उतरना चाहिए। अटल जी की विचारधारा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाली रही है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्ता नहीं, सेवा ही राजनीति का मूल उद्देश्य है।

उनका प्रत्येक निर्णय राष्ट्र की हित , एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला था। उनकी वाणी में एक ओज था, जिससे उनके व्यवहार में सरलता और सौम्यता थी। उनका नेतृत्व दूरदर्शिता और साहस से परिपूर्ण था। अटल जी ने हमेशा राष्ट्र को एक परिवार के रूप में देखते थे उन्होंने कभी भी कोई भेद भाव नहीं किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राम ललित चौधरी, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम करन सिंह पूर्व चेयरमैन मगहर संगीता वर्मा जी, पूर्व चेयरमैन मगहर अश्विनी गुप्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्षा नीतू सिंह ने किया व संचालन जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राम ललित चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, राकेश मिश्र, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल पाल, अमर राय जिला उपाध्यक्ष, गणेश पाण्डेय जिला महामंत्री, विनोद पाण्डेय जिला महामंत्री, अनिरुद्ध निषाद जिला महामंत्री, आदित्य यादव बागी जिला उपाध्यक्ष, हैप्पी राय ,अशोक यादव , अनिल कुमार पाण्डेय , उदय प्रताप राजभर,अर्जुन चौधरी, कपिल कन्नौजिया, राजेन्द्र निषाद, अरुण सिंह, सर्वेश त्रिपाठी,ऊषा पाण्डेय जिलाध्यक्षा महिला मोर्चा, उर्मिला त्रिपाठी, सतविंदर पाल सिंह जज्जी नगर अध्यक्ष खलीलाबाद, सर्वजीत पासवान, भगवान दास यादव, रामनयन शर्मा, कन्हैया लाल यादव, वीरेंद्र शुक्ला, गौरव निषाद, राघवेंद्र त्रिपाठी, आत्रेश श्रीवास्तव, सुजीत गुप्ता, कुलदीप मणि मिश्रा, दुर्गा पाण्डेय,अरुण गुप्ता धनंजय पांडे ब्रह्मानंद पांडे प्रदीप सिंह सिसोदिया माधवेंद्र त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
