संत कबीर नगर- गौतम बुद्ध तथा अंबेडकर पार्क को बनाने पर रोक लगाने के संबंध में जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र।
गौतम बुद्ध तथा अंबेडकर पार्क बनाने को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा रोक लगाने के संबंध में ग्रामीणों ने दिया जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य।
संत कबीर नगर-
दिनांक 30 दिसंबर 2025 को खलीलाबाद तहसील अंतर्गत घटरम्हा गांव में तथागत गौतम बुध और बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति लगाने तथा पार्क बनवाने पर पूर्व प्रधान द्वारा रोक लगाने पर वर्तमान प्रधान सहित गांव के सैकड़ों की संख्या में महिला तथा पुरूष जिलाधिकारी कार्यालय पर आकर आंबेडकर का कार्य सुचारू रूप से शुरू कराई जाने के संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया।

आपको बताते चले कि जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत खलीलाबाद तहसील के घटरम्हा गांव में बंजर भूमि पर वर्तमान प्रधान कृष्ण चंद पांडेय की अनुमति से तथागत गौतम बुध और बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर ग्रामीणों के सहयोग से पार्क का निर्माण किया जा रहा था। जो पूर्व प्रधान नहीं चाहते है कि पार्क बने।
कुछ राजनीतिक दबाव के कारण दिनांक 29 दिसंबर दिन रविवार को सदर एसडीएम और पुलिस बल द्वारा निर्माण कार्य रोक दिया गया। जिसको लेकर घटरम्हा गांव की जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है इसी संदर्भ में आज सैकड़ों की संख्या में घटरम्हा गांव की जनता जिलाधिकारी कार्यालय पर आकर जिलाधिकारी महोदय को आंबेडकर पार्क बनवाने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा।

मीडिया के सामने घटरम्हा गांव के वर्तमान प्रधान कृष्ण चंद पांडेय ने बताया कि पूर्व प्रधान नहीं चाहते है कि गांव में आंबेडकर पार्क बने इसमें पूर्व प्रधान पर *सदर विधायक* का स्पोर्ट है और सदर विधायक के दबाव से प्रशासन मौके पर पहुंच कर आंबेडकर पार्क के निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया। वर्तमान प्रधान कृष्ण चंद पांडेय ने कहा की अगर आंबेडकर पार्क के निर्माण कार्य का परमिशन नहीं मिलता है तो फिर अगली बार एक बड़ी तैयारी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर आएंगे।
