संत कबीर नगर – DM ने मण्डीयार्ड खलीलाबाद में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण।

0

DM ने मण्डीयार्ड खलीलाबाद में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण।

क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संतकबीर नगर-

जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के मण्डीयार्ड खलीलाबाद में स्थित धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। मण्डीयार्ड खलीलाबाद में खाद्य विभाग के 04 एवं मण्डी समिति के 01 क्रय केन्द्र इस प्रकार कुल 05 क्रय केन्द्र संचालित हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला विपणन आधिकारी एवं सचिव मंडी परिषद सें क्रय केंद्र पर धान खरीद के संबंध में एवं क्रय केंद्र पर किसानों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं आदि के संबंध में जानकारी ली गई।

निरीक्षण के समय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय मण्डी समिति के क्रय केन्द्र पर सजन लाल पुत्र श्री राम, ग्राम-महसिन, पोस्ट-एकमा तहसील खलीलाबाद के लगभग 25 कु0 धान की तौल हो रही थी।
जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय हेतु आने वाले किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। यदि केन्द्र पर अधिक किसान आ रहे है तो एक टोकन रजिस्टर बना कर सम्बन्धित किसान का नाम अंकित किया जाये और जब किसान का नम्बर आये तो सम्बन्धित किसान के धान की तौल मानक के अनुसार किया जाये। किसानों से शालीनतापूर्वक व्यवहार किया जाए। सभी क्रय केन्द्रों पर खरीद प्रारम्भ करने हेतु भी जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। जिला विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जनपद हेतु शासन द्वारा धान खरीद का लक्ष्य 40000 मी0टन निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (कामन धान 2369 रूपए प्रति कु0 एवं ग्रेड-ए 2389 रूपए प्रति कु0) निर्धारित किया गया है। जनपद में खरीद 01 नवम्बर 2025 से दिनांक 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। क्रय केन्द्र प्रातः 9:00 से सायं 5:00 बजे तक खुले रहेंगे। जनपद में कुल 40 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन जिलाधिकारी द्वारा किया जा चुका है जिसमें से खाद्य विभाग के 20, पी0सी0एफ0 के 15, पी0सी0यू0 के 03, मण्डी समिति के 01 एवं भा०खा0नि0 के 01 क्रय केन्द्र अनुमोदित किया गया है। अनुमोदित कुल 40 क्रय केन्द्रों के सापेक्ष जनपद में खाद्य विभाग के 20, पी0सी0एफ0 के 11, पी0सी0यू0 के 03, मण्डी समिति के 01 एवं भारतीय खाद्य निगम के 01 इस प्रकार कुल 36 क्रय केन्द्र संचालित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...