संत कबीर नगर- धनघटा । कुआनो नदी में स्नान करने गए भाई-बहन की डूबने से मौत ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर शुक्रवार को स्नान करने गए भाई-बहनों की डूबने से मौत हो गई मौत की खबर से परिजनों पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा दुर्घटना पुलिस ने 100 को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया जानकारी के अनुसार महोली थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी हबीबुल्लाह अपने 13 वर्षीय पुत्र सलीम, 8 वर्षीय पुत्री इफ़्फ़त तथा अन्य कुछ लोगो के साथ शुक्रवार को कुआनो नदी में स्नान करने दौलतपुर घाट पहुंचे। हबीबुल्लाह के बेटे व बेटी गांव के अन्य लड़को के साथ नदी में स्नान करने गए। इस बीच सलीम व इफ़्फ़त स्नान के दौरान नदी के गहराई में डूबने लगे। वहां घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। लोगो ने नदी में कूद कर दोनो बच्चों को बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन दोनों बच्चे गहरे पानी मे डूब गए। सूचना पर नायब तहसीलदार व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनो बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया। आनन फानन में गंभीर स्थित में दोनो बच्चों को सीएचसी हैंसर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से स्वजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। बड़ी संख्या में सगे संबन्धी अस्पताल पहुंच गए। नायब तहसीलदार धनघटा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
