संतकबीर नगर- धनघटा। भतीजे ने बुआ को मारा चाकू, हालत गंभीर ।
Oplus_131072
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के अमौली गांव निवासी युवक ने अपने चचेरी दो बुआ को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सीमा 23 वर्ष, रीमा 21 वर्ष पुत्री जनार्दन से पटटीदारी की रहने वाली संध्या पत्नी संजय से विवाद हो रहा था। उसी दौरान संजय का 24 वर्षीय पुत्र अतुल वहां आ गया और मां से दोनों युवतियों को लड़ता देख आग बबूला हो गया। उसने चाकू निकाला और सीमा तथा रीमा पर चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे दोनों बहने गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
