संत कबीर नगर – साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित का साइबर पुलिस टीम ने वापस कराई धनराशि !
Oplus_16908288
साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित का साइबर पुलिस टीम ने वापस कराई धनराशि !
संत कबीर नगर –
संत कबीर नगर जिले के साइबर थाना धनघटा टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए 01 व्यक्ति के खाते से साइबर फ्रॉड के माध्य़म से निकाले गये 7836/- रुपया वापस कराया गया। थाना धनघटा साइबर टीम द्वारा प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए विभिन्न मामलों में पीड़ितों के बैंक खातों से साइबर फ्रॉड के माध्यम से निकाली गई धनराशि को साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं पोर्टल www.cybercrime.gov.in के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर कुल 7836 रु0 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई है ।
जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें । सावधानी ही सुरक्षा है ।
