संतकबीर नगर- क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत पुलिस ने वापस कराई 35,000 रु0 की धनराशि ।
संत कबीर नगर-
क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर सेल थाना दुधारा की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए त्रुटिवश अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते में गयी 35,000रु0 की धनराशि वापस करायी गयी ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
आज दिनाँक 06.06.2026 को आवेदक महफूज अहमद निवासी चोरहा थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर द्वारा साइबर सेल थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर में शिकायत दर्ज कराई गयी कि उनके द्वारा अपने मोबाइल फोन से ₹35,000/- की धनराशि स्थानांतरित की जा रही थी, जो त्रुटिवश किसी अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते में चली गयी ।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर की टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक एवं साइबर पोर्टल के माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया । त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि ₹35,000/- वापस कराई गयी । अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा जनपद पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
साइबर टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारीगण :-
उ0 नि0 अनिल मिश्रा (प्रभारी साइबर सेल थाना दुधारा), आरक्षी अनुज कुमार, आरक्षी ऋषिकेश यादव, रि0म0आरक्षी एकता सिंह, रि0आरक्षी हर्ष सिंह राजकुमार ।
जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।
