संत कबीर नगर- चुनाव आते ही गांव की समस्या को लेकर नजर आए वर्तमान प्रधान।

0

Oplus_16908288

चुनाव आते ही गांव की समस्या को लेकर नजर आए वर्तमान प्रधान।

 साढ़े चार साल बीत जाने के बाद वर्तमान प्रधान को याद आई गांव में नाली की समस्या ग्रामीणों को लेकर पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय।

 ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य 

संतकबीर नगर-

चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिज्ञों द्वारा तरह-तरह के पैंतरे का इस्तेमाल कर जनता को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद संत कबीर नगर में आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी पर कार्यालय पर ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला। जिसमें वर्तमान प्रधान द्वारा साढे चार साल के अंदर नाली का कार्य नहीं संपन्न कराया गया लेकिन जब चुनाव नजदीक है तब वर्तमान प्रधान कुछ ग्रामीणों को साथ लेकर नाली की समस्या के संदर्भ में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर गांव में नाली नहीं बनने देने के संदर्भ में जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन दिया और न्याय की गुहार लगाई।

आपको बताते चले की ग्राम पंचायत लखनोहर विकासखंड नाथ नगर जनपद संत कबीर नगर के वर्तमान प्रधान रमेश द्वारा गांव के कुछ 20 घरों के ग्रामीणों की नाली की समस्या पूर्व प्रधान तथा वर्तमान प्रधान के शासनकाल में ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोग अपने घरों के सामने गड्ढा खोदकर गंदे पानी को एकत्र करते हैं तत्पश्चात बाल्टी में भरकर अन्य जगहों पर ले जाकर फेंकते हैं लेकिन अभी तक इस समस्या का निदान दोनों प्रधानों के शासनकाल में भी नहीं हो पाया।

वर्तमान प्रधान ने आरोप लगाया कि गांव के ही रहने वाले ब्यास दुबे द्वारा अंडरपास नाली के निर्माण को रोका जा रहा है ब्यास दुबे नहीं चाहते हैं कि उनके घर के सामने से पानी का नाली जाए !

इसी संदर्भ में वर्तमान प्रधान के कार्यकाल समाप्त होने के कगार पर आज वर्तमान प्रधान द्वारा गांव के कुछ ग्रामीणों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर आकर नाली बनवाने से संबंधित शिकायती पत्र जिलाधिकारी को दिया और न्याय की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...