संत कबीर नगर – छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन पर अनियमितता का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन।

0

Oplus_16908288

जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों में नहीं मिल रहा अच्छा भोजन।

अपनी मांगों को लेकर छात्र बैठे धरने पर।

सरकारी धन का किया जा रहा बंदरबाट,सही ढंग से नहीं मिल रहा छात्रों को भोजन।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संत कबीर नगर –

दिनांक 15 नवंबर 2025 को जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा हरिहरपुर के छात्र व छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय के गेट पर दिया धरना।

आपको बताते चले की जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा हरिहरपुर के छात्र व छात्राओं ने आज सुबह 8:00 से नवोदय विद्यालय के परिसर में गेट के पास अनिश्चितकालीन के लिए धरने पर बैठे।

जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा हरिहरपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति व कर्मचारियों पर अनियमित करने और पानी की समुचित व्यवस्था न होने तथा विद्यालय में बने मेस में तैनात कर्मचारियों द्वारा सही ढंग से भोजन न उपलब्ध कराने और वहां के प्रधानाचार्य श्रीकांत तिवारी द्वारा छात्र व छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने को लेकर आज छात्र तथा छात्राओं ने सुबह 8:00 बजे से विद्यालय के गेट पर धरना दिया।

जानकारी होने पर को सीओ धनघटा अभय नाथ मिश्रा, एसडीएम धनघटा सुनील कुमार तथा चंद्रेश कुमार सिंह (एडीएम न्यायिक) द्वारा बच्चों की समस्याओं को सुना गया। और समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।

जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्र-छात्राओं का कहना हैं कि जब तक विद्यालय समिति के हेड ए0 सी0 सर आकर हमारी बातें नहीं सुनेंगे तब तक हम लोग ऐसे ही धरने पर बैठे रहेंगे इस पर एडीएम न्यायिक चन्द्रेश कुमार सिंह द्वारा मीडिया को बताया कि छात्रो की मूल भूत कुछ समस्याए थी एक पानी की समस्या तथा दूसरी भोजन की समस्या जो उनको सही ढ़ग से नही मिल पा रही थी, और वहां के प्रधानाचार्य का ब्वाहार जो छात्रों के प्रति सही नहीं है समस्याओं वैकल्पिक व्यवस्था कराने का आठवासन दिया गया है। उन्होंने विद्यालय के अन्दर बने मेस मे बच्चो के साथ दोपहर का भोजन भी किया उन्होंने कहा भोजन मे कोई कमी नही पाई गयी साथ में उन्होंने यह भी कहाँ कीं शायद छात्रो के धरने पर बैठने की बात को लेकर, या सम्बंधित अधिकारियो के आने की वजह से उचित भोजन ठीक ठाक ढ़ग सें बनाया गया हों।

साथ में उन्होंने यह भी कहाँ कि भविष्य में छात्रो कों ऐसी कोई समस्या न हों इसके लिए आगे हमारे तरफ से समय समय पर जॉच होती रहेगी।

यह सोचने की बात है जिन छात्रों को हमारे देश का भविष्य कहां जाता है ऐसे भविष्य कहें जाने वाले छात्रों के मुंह से निवाले छीने जा रहे है कुछ शिक्षा के ठेकेदारो के द्वारा।

क्या कोई परिजन ऐसे विद्यालय में अपने बच्चों को भेजना चाहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...