संत कबीर नगर – बजरंग दल गोरख प्रांत के पदाधिकारियों ने DM को सौंपा ज्ञापन।

0

विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल गोरख प्रांत के बैनर तले जिला सहसंयोजक सौरभ जायसवाल द्वारा जनहित से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संत कबीर नगर-

आज दिनांक 4 दिसंबर 2025 को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गोरख प्रांत के जिला संयोजक सौरभ जयसवाल द्वारा जनहित से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन।

आपको बताते चले की आज बजरंग दल गोरख प्रांत के जिला सहसंयोजक सौरभ जायसवाल ने जिलाधिकारी से मिलकर जनपद की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु जिला अधिकारी को ज्ञापन देते हुए उन्होंने मांग किया कि गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर खलीलाबाद के किसी प्रमुख चौराहे का नामकरण गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा जाए जिन्होंने धर्म राष्ट्र और मानवता की रक्षा हेतु अपना बलिदान दिया था। मंदिर, पार्क और विद्यालय तथा N H-28 से सटे जो भी शराब दुकाने संचालित है उसको तत्काल बंद कराई जाए। यह धार्मिक भावना सामाजिक मर्यादा एवं शराब नीति सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है जिसके अनुसार मंदिर विद्यालय या सार्वजनिक स्थलों के पास शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। डीघा बाईपास पर भी शराब की दुकान होने की वजह से आए दिन मारपीट होती रहती है तथा शाम होते ही चौराहे पर शराब पीने वाले तथा अनियंत्रित वाहन खड़ा करने के कारण भरी भीड़ लग जाने से आम जनमानस को आने-जाने में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग शाम होते ही डीघा बाईपास चौराहे पर आना ही नहीं चाहते है , इसको तत्काल बंद कराई जाए या किसी अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। सफाई व्यवस्था एवं नालों की मरम्मत में भ्रष्टाचार और लापरवाही खलीलाबाद नगर पालिका द्वारा सफाई की व्यवस्था पूर्णता लचर हो गई है NH 28 के किनारे बने नाले टूटे पड़े हैं जिनमें आए दिन लोग तथा आवारा पशु गिरकर घायल हो जाते हैं शहर में आवारा पशुओं की भरमार हो गई है पशु मालिक को पशुओं के दूध से मतलब है उनके पशुओं की वजह से कोई दुर्घटना होती है तो उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है इसलिए उनके पशु दिन भर सड़कों पर मिलते है इस पर नगर पालिका पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है।

नगर पालिका और NH विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, कृपया तत्काल जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा नालों की मरम्मत व नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

हिंदू समाज पर हो रहे उत्पीड़न व कानून व्यवस्था की स्थिति जनपद में लव जिहाद, मारपीट एवं बीफ की अवैध बिक्री जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई न कर औपचारिक कार्रवाई कर मामले को बंद कर दिए जाते हैं इसको तत्काल संज्ञान में लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...