संत कबीर नगर – अधिवक्ताओं की बैठक में एसडीएम और तहसीलदार के विरुद्ध दिखा आक्रोश !
Oplus_16908288
अधिवक्ताओं की बैठक में एसडीएम और तहसीलदार के विरुद्ध दिखा आक्रोश !
दोनों अधिकारियों के तबादला होने के बाद खत्म होगा न्यायिक बहिष्कार!
लोहरैया- सन्तकबीर नगर ।
धनघटा में तहसील बार एसोसिएशन द्वारा सोमवार को बैठक कर एसडीएम और तहसीलदार द्वारा मनमाने रवैये का विरोध किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील के दोनों अधिकारियों को हटाए जाने के बाद ही अब न्यायिक बहिष्कार खत्म किया जाएगा। तहसील के सभी अधिवक्ता पिछले दो माह से तहसीलदार व एसडीएम के मनमाने रवैये को लेकर न्यायिक कार्य से विरत चल रहे है।
बैठक के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद चौधरी और वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह ने कहा कि एसडीएम मनमाने तरीके से कार्य करते हुए एक ही मामले में दो तरह का निर्णय कर रहे हैं। शांति भंग की आशंका में जमानत कराने के लिए आए लोगों को अकारण 14 दिन के लिए जेल भेज दे रहे हैं। इसी तरह तहसीलदार भी मनमानी पर आमादा है। अधिवक्ताओं का कहना है दोनों अधिकारियों से कार्य पद्धति में सुधार लाए जाने के लिए कई बार कहा गया लेकिन उनके व्यवहार में परिवर्तन नहीं आ रहा है। दोनों अधिकारी जब तक यहां से हटाए नहीं जाते हैं तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी इन दोनों अधिकारियों की है। बैठक में प्रेम नारायण मिश्र, सुरेंद्र सिंह, दिलीप तिवारी, सुनील पांडेय, अन्नपूर्णा माझी, केशव पाठक, प्रभुनाथ यादव, उदयभान पासवान, सुनील राय आदि लोग मौजूद रहे। दूसरी तरफ एसडीएम डॉ सुनील कुमार ने अधिवक्ताओं के जरिए लगाए जा रहे आरोपों को बेवूनियाद बताया है।
