संत कबीर नगर जिले में गौ सम्मान आवाह्न अभियान हुआ सम्पन्न।
संत कबीर नगर जिले में गौ सम्मान आवाह्न अभियान हुआ सम्पन्न।
संत कबीर नगर-
भारत वर्ष में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध एवम गौमाता को राष्ट्रमाता दर्जा दिए जाने हेतु हिंदू संतों के आवाहन पर वृंदावन से पधारे पूज्य संतों द्वारा आज संतकबीर नगर जिले की तीनों तहसीलों क्रमश धनघटा के ग्राम शिवापार चौराहा खलीलाबाद के ग्राम माहनपार चौराहा एवंम मेंहदावल के धर्मसिंघवा कस्बे में गोष्ठी आयोजित हुई । जहां पर गौ सम्मान आवाहन अभियान का जिला प्रभारी श्याम नारायण तिवारी को एवम धनघटा तहसील प्रभारी श्री ठाकुर धर्म विजय सिंह , खलीलाबाद तहसील प्रभारी श्री मयंक राय एवम मेंहदावल तहसील प्रभारी श्री आलोक राय को बनाया गया ।

उक्त कार्यक्रम में पूज्य संतों द्वारा बताया गया कि आगामी 27 अप्रैल को भारत वर्ष के सभी पांच हजार तहसीलों पर एक ज्ञापन कार्यक्रम रखा गया है । जिसको उपजिलाधिकारी एवम तहसीलदार के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार को आम जनमानस, सनातनी भाइयों एवम सभी गौभक्तों द्वारा चिट्ठी भेजकर मांग किया जाएगा । गौमाता की सुरक्षा एवम उनको सम्मान दिलाने के लिए भारत वर्ष के पूज्यपाद संतों द्वारा ये अभियान भारत वर्ष के सभी राज्यों में चलाया जा रहा है । जो कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक अनवरत चलता रहेगा ।

भारत वर्ष के प्रत्येक जिले में जन संपर्क चल रहा है , गोष्ठी के माध्यम से आमजन से अपील किया जा रहा कि इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा जुड़ें । कार्यकर्ताओं द्वारा हर गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है , जो कि सरकार को भेजा जाएगा । इस पुनीत कार्य में अपना समर्थन देने एवम इस मुहिम से जुड़ने के लिए 9067777323 नंबर पर मिस्ड कॉल करें …….

