संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की हुई मौत

0

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की हुई मौत ! 

कक्षा आठ की छात्रा थी किशोरी

दाह संस्कार में व्यस्त था परिवार कि अज्ञात काल पर पहुँच गई पुलिस! 

शव का पंचनामा भरकर पीएम को भिंजवाई पुलिस! 

 

     बस्ती- पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पिपराचन्द्रपति गॉव में बीते सोमवार की देर रात्रि भोर में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिजन दाह संस्कार की तैयारी कर ही रहें थे कि किसी अज्ञात के फोन पर डायल 112, हड़िया पुलिस, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती व फारेंसिक टीम पहुँच गई। पुलिस ने मृतिका किशोरी के शव का पंचनामा करवाकर पीएम के लिए भेंज दिया हैं। फारेंसिक टीम द्वारा शव के पास से मिले उल्टी किये गये जमीन की मिटटी व अन्य साक्ष्य एकत्रित कर ले जाएं गये है।

थाना क्षेत्र के पिपराराचन्द्रपति गॉव निवासिनी 14 वर्षिया रोशनी मिश्रा पुत्री दिनेश कुमार मिश्रा की बीते सोमवार की देर रात्रि के साढ़े तीन बजे अज्ञात कारणों से मौत हो गई। कहा कि मंगलवार की सुबह हम लोग दाह संस्कार की तैयारी में लगे थे, कि अचानक पुलिस पहुँच गई। पता चला है कि किसी ने डायल 112 को फोन कर बताया गया हैं कि जहर खाने से रोशनी की मौत हुई हैं। पिता दिनेश कुमार ने बताया कि मेरी पुत्री का तबीयत विगत चार पांच वर्षो से खराब चल रहा था। जिसकी लाखों रूपये की दवाई करवा चुका हूँ। कहा कि बचपन से ही इसके आंत में चोट लगने से अल्सर हो गया था। जिससे ये मानसिक रूप से परेशान रहती थी। कहा कि जब भी ये विमार होती थी तो इसको झटका, खून की उल्टी, अपना हाथ, पाव ब्लेड से कांटना, खून चूसना तथा बेहोश हो जाती थी। मॉ रजनी मिश्रा ने कहा कि बीते सोमवार की रात्रि में खाना खाकर जल्दी सो गई थी। इसी रात्रि के तीन बजे पीने को पानी मॉगी और पानी भी पिलाई तो, उल्टी कर दी। कहीं कि बाथरूम जा रही थी तभी गिर गई थी। जिसे हम परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर गये। जहां पर डॉक्टरों ने देंखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। उसके बाद हम लोग बेटी का शव लेकर घर आये। बेटी के बाएं हाथ पर कई जगह कांटे गये का ताजा निशान था। पिता ने बताया कि हम पल्लेदारी का काम करते हैं। कहा कि हम देर सबेर जब भी घर आते थे तो मेरी लाडली बेटी रोशनी ही दरवाजा खोलती थी कह कर फफक फफक कर रोने लगे। कहा कि जो कुछ भी था सब दवा में खर्च कर दिया। आज भी मैं लोगों के काफी रूपये के कर्जदार हूँ। मेरी बेटी बच गई होती तो मुझे कर्जदार रहना संतोष था। कहा कि यही बड़ी बेटी थी उसके बाद बेटा कमल 13 वर्ष व सबसे छोटी बेटी दुद्राक्क्षी डेढ़ वर्ष हैं। कहा कि बीती रात्रि तीन बजे बेटी रोशनी को तीन बार उल्टी व झटका आया था।

थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर विधिक कार्यवाही की गई हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...