सहायक विकास अधिकारी (पं०) खजनी ने संचारी रोग नियंत्रण हेतु सफाई कर्मचारियों के साथ की बैठक।
खजनी – गोरखपुर ।
खजनी ब्लाक क्षेत्र में 1 से 30 अप्रैल तक विकास खण्ड खजनी की समस्त ग्राम पंचायतों में रोस्टर के तहत संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलायें जाने हेतु सहायक विकास अधिकारी (पं०) खजनी, गोरखपुर राजीव दूबे की अध्यक्षता में विकास खण्ड की समस्त ग्राम पंचायत मे तैनात सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश किये कि रोस्टर की ग्राम पंचायत मे सफाई, फागिंग, एण्टी लार्वा का छिड़काव, एवं झाड़ियों की कटाई की जानी है। इस दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनुपस्थित पाए जाने की दशा में सम्बंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़े विभागीय कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए वह सभी लोग स्वयं जिम्मेदार होंगे।
बैठक के दौरान समस्त सफाई कर्मचारी व टीम लीडर के साथ खण्ड प्रेरक अतुल सिंह भी उपस्थित रहें।
