शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक गिरफ्तार ।
शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक गिरफ्तार ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 13 मार्च 2026 को मेहदावल थानांतर्गत शादी का झांसा देकर बहलाफुसला कर भगा ले वाले अभियुक्त को मेहदावल पुलिस ने आज बढ़या ठाठर बाजार से गिरफ्तार किया।
आपको बताते चलें कि कि वादिनी द्वारा दिनांक 10 फरवरी 2026 को थाना मेहदावल पर वादिनी की पुत्री को दयालु साहनी पुत्र जय हिन्द निवासी हरना थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । मु0 अ0 सं0 84/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना मेहदावल पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 13 मार्च 2026 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- उप0 नि0 आशुतोष मणि त्रिपाठी, का0 अरुण यादव ।
