सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा की गई नई पहल
*सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा की गई नई पहल।*
*कठिनइयां नदी पर पुल निर्माण को शासन से 697.55 लाख का बजट हुआ स्वीकृत।*
*संत कबीर नगर-* जनपद अंतर्गत खलीलाबाद के सदर विधायक मां0 अंकुर राज तिवारी की दूरदृष्टि का परिणाम संत कबीर नगर को मिली ऐतिहासिक सौगात।
जनता का सपना हुआ साकार अब कठिनइयां नदी पर बनेगा एक मजबूत पुल, विकास के नए युग की शुरुआत खलीलाबाद की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया जीवन, सदर विधायक के प्रयास से मिला शासन का अनुमोदन पुल निर्माण के लिए जारी हुआ वित्तीय आदेश।
खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने वाली सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक कठिनइयां नदी पर पुल निर्माण को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी है।
10 नवंबर 2025 को जारी शासनादेश के अनुसार परियोजना के लिए 661.62 लाख की लागत निर्धारित की गई है, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 198.49 लाख की पहली किस्त जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
लोक निर्माण विभाग (ग्रामीण) की ओर से जारी आदेश में यह पुल 3×15 मीटर स्पान वाले आरसीसी पुल के रूप में निर्माण किए जाने का प्रावधान है।
इसके साथ दोनों ओर अप्रोच रोड का निर्माण भी शामिल है। यह परियोजना लोनिवि द्वारा
तकनीकी मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण एवं निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूर्ण की जाएगी।
कठिनइयां नदी पर पुल न होने से देवरी और आसपास के कई गांवों के लोगों को दैनिक आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर
हो जाती थी, जिससे मरीजों, विद्यार्थियों, किसानों और मजदूरों को बड़ी परेशानी
उठानी पड़ती थी। स्थानीय किसानों का कहना है कि पुल बनने से न केवल बाजारों तक पहुंच आसान होगी, बल्कि कृ षि उत्पादों की आवाजाही भी सुचारू हो सकेगी। वहीं व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि इस पुल से क्षेत्रीय व्यापार को नया आधार मिलेगा। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने इस पुल को खलीलाबाद के
विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि वर्षों से लंबित यह मांग शासन की
सहमति से अब साकार होने जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र को बेहतर सड़कों और मजबूत कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कठिनइयां नदी पर पुल का निर्माण खलीलाबाद क्षेत्र की जीवन रेखा बनने जा रहा है। इससे आवागमन, शिक्षा
स्वास्थ्य, व्यापार और कृ षि-सभी क्षेत्रों में लाभ होगा। यह क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया निर्णायक कदम है। शासन की इस स्वीकृ ति के बाद क्षेत्र के ग्राम प्रध् गानों, सामाजिक संगठनों, किसान संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने विधायक के प्रयासों की सराहना की है। लोगों का कहना है कि यह खलीलाबाद के विकास का ऐतिहासिक निर्णय है, जो आने वाले वर्षों में पूरे इलाके की तस्वीर बदल देगा। कठिनइयां नदी पर प्रस्तावित यह पुल न केवल भौगोलिक दूरी को पाटेगा, बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन के नए मार्ग भी खोलेगा। क्षेत्रीय विकास को गति देने वाली यह परियोजना खलीलाबाद और आसपास के गांवों के लिए वरदान साबित होगी।
