सड़क पार कर रहीं महिला बाइक से टकराई, पहुँची जिला अस्पताल
सड़क पार कर रहीं महिला बाइक से टकराई, पहुँची जिला अस्पताल !!
बस्ती- वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के पैड़ा चौराहे के पास मंगलवार की शाम सड़क पार कर रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष मोतीचन्द मय फोर्स द्वारा घायल महिला को 108 की मदद से जिला अस्पताल भिंजवाया गया।
थाना क्षेत्र के पुर्सिया गॉव निवासिनी 60 वर्षिया महिला सीतापति पत्नी गुलेले जो थाना क्षेत्र के मंझरिया गॉव के रिश्तेदारी में जा रही थी। अभी ये मंझरिया गॉव को जाने वाली सड़क को पा कर ही रही थी, कि रूधौली से बस्ती की तरफ जा रहीं अज्ञात बाइक से भिड़न्त हो गई। जिसमें महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। जिन्हें थानाध्यक्ष मोतीचन्द द्वारा 108 की मदद से जिला अस्पताल भिंजवाया गया।
