सांसद, विधायक ने गरीबों में बांटा कम्बल
सांसद, विधायक ने गरीबों में बांटा कम्बल !!
गरीबों की सेवा करना मानव का सच्चा धर्म-रामप्रसाद चौधरी!!

बस्ती-
विकास क्षेत्र साऊंघाट के ग्राम पंचायत धमौरा में सोमवार को सांसद रामप्रसाद चौधरी व महादेवा विधायक दूधराम द्वारा कोडरी, कटहरा, धमौरा व भरतपुर गांव के लोग में एक हजार कंबलों का वितरण किया गया। गॉव के गरीब व जरूरतमंद लोग कंबल पा कर काफी खुश दिखे। इन लोगों ने इस कार्य के लिए सांसद व विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सांसद ने कहा कि जरूरत मंदो की सेवा करना एक पुनीत कार्य है। इनके सुख, दुःख में रहना व मदद करना पुण्य का कार्य है। विधायक दूधराम ने कहा कि इस ठंड के मौसम में अधिकतर गरीबों को गर्म कपडे की समस्या बनी रहती हैं और घरेलू परेशानियो के चलते वह अवश्यकता अनुसार गर्म कपड़े, चददर आदि नही खरीद पाते है। ऐसे जरूतमंदो की मदद करना महान पुनीत कार्य है और सभी समाज सेवियो को ऐसा पुनीत कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति बब्बू चौधरी, अमित कुमार, मुक्तिनाथ, अर्जुन, अमित कुमार, रामकेश, राम प्रकाश, शिवसरन, रामकरन रामभवन, रामजीत, रामसहाय, श्यामा देवी, सन्तराम, रामकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
